Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलायेगा चैंबर

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   25, 2024 ::

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के वर्तमान सत्र की दूसरी बैठक चैंबर भवन में अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक चैंबर को मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताते हुए चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि वर्षभर राज्यभर के जिलों का दौरा किया जायेगा। सत्र की शुरूआत में ही गोड्डा और देवघर जिले के दौरे से जिले के व्यापारियों में चैंबर के प्रति विश्वास का माहौल उत्पन्न हुआ है। भवन नियमितीकरण योजना जल्द प्रभावी हो तथा संशोधित मास्टर प्लान के क्रियान्वयन हेतु हमारा प्रयास आरंभ हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय से स्टेकहोल्डर्स के मुद्दों का समाधान हो, इस हेतु कॉफी एैट चैंबर की पहल की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। चैंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारियों के मुद्दों पर राजनीतिक दलों की राय जानने और सुनने के लिए चैंबर द्वारा संवाद कार्यक्रम की पहल की जा रही है। जल्द ही इस पहल की शुरूआत की जायेगी। सदस्यों के सुझाव पर यह भी निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो, इस हेतु चैंबर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

बैठक में व्यापार जगत के कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा पंडरा कृषि मंडी की दुकान/गोदामों का अधिग्रहण किये जाने पर सदस्यों ने चिंता जताई। बैठक के दौरान यह भी बातें संज्ञान में लाई गई कि पूरे राज्य में जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा पेपर चेकिंग के नाम पर माल लदी ट्रकों को रोककर व्यापारियों का भयादोहन किया जा रहा है, जिसपर राज्य निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेने की आवश्यकता है। यह भी अवगत कराया गया कि चुटुपाली घाटी में नियमित रूप से सडक दुर्घटनाएं घटित होने के बावजूद एनएचएआई द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। चैंबर अध्यक्ष ने इन मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से वार्ता के लिए आश्वस्त किया।

शहर में बालू की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से होनेवाली कठिनाई तथा गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा में सिक्के की पर्याप्त अनुपलब्धता से सदस्यों ने अवगत कराया। चैंबर के वर्तमान सत्र की गतिविधियों के संचालन हेतु बैठक के बीच में ही कुल 45 उप समितियों का गठन एवं उनके चेयरमेन का मनोनयन किया गया जिनमें मुख्यतः
• एग्रीकल्चर मार्केट यार्ड-नवीन गाडोदिया,
• अहारी-आनद कोठारी,
• कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रा-रवि राज अग्रवाल/नीहित गाडोदिया
• चैंबर मीडियेशन-गिरीश मल्होत्रा/आरके गाडोदिया/अशोक साबू
• पत्रिका-मुकेश अग्रवाल,
• सीविल एवीयेशन-दिनेश साहू/श्रवण राजगढिया,
• को-ऑर्डिनेशन विद एफिलियेटेड-साहित्य पवन,
• को-ऑर्डिनेशन विद पॉलिटीकल-निरंजन शर्मा/दीनदयाल बरनवाल,
• संविधान-ललित केडिया/पवन शर्मा,
• कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रिकल्स-अनिस सिंह/मो0 ग्यासुद्दीन,
• को-ऑर्डिनेशन विद एडमिनिस्ट्रेशन-प्रवीण लोहिया,
• डेयरी प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन-हर्ष ठक्कर,
• डायरेक्ट टैक्सेस-सी जेपी शर्मा/सीए पंकज मक्कड,
• एजुकेषन-विकास सिन्हा/विपुल मुंजाल,
• इलेक्ट्रिक ट्रेड-दीपक मुरारका/विकास अग्रवाल,
• एनर्जी-एनके पाटोदिया,
• एन्वायरनमेंट-डॉ0 अनल सिन्हा,
• इवेंट एंड सेमिनार-सोनी मेहता,
• फिल्म आर्ट कल्चर-आनंद जालान,
• एफएमसीजी एंड ड्यूरेबल ट्रेड-रौनक पोद्दार,
• फूड सेफ्टी-सुबोध चौधरी/कुशल टेकरिवाल,
• फॉरेस्ट एंड टिम्बर-तुलसी पटेल/तेजिंदर सिंह,
• गवर्नेंस रिडीफाइनिंग-शशांक भारद्वाज,
• गुड्स ट्रांसपोर्ट-संजय जैन/अनिस सरावगी,
• जीएसटी (सेंट्रल)-रंजीत गाडोदिया/आदित्य शाह,
• जीएसटी (स्टेट)-ज्योति पोद्दार,
• हेल्थ एंड मेडिकल-डॉ0 अभिषेक रामाधीन,
• होटल एंड बैंक्वेट-त्रिलोचन सिंह/अरविंदर सिंह खुराना/परमिंदर सिंह बग्गा,
• लॉ एंड ऑर्डर-राम बांगड,
• लॉजिस्टिक पार्क-अविराज अग्रवाल,
• मेडिसिन-अमित किशोर,
• मेंबरषीप एक्सटंशन-विमल फोगला,
• आउटडोर एडवर्टाइजिंग-राजीव चटर्जी,
• प्लास्टिक प्रोडक्ट रिसाइक्लिंग-कुणाल विजयवर्गीय,
• पॉल्यूशन-मुकेश कुमार,
• पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट-अनिश बुधिया,
• रेलवे-संजय अखौरी,
• रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट-अंचल किंगर/आलोक सरावगी,
• रिन्यूबल एनर्जी-राजेश सिंह,
• रिटेल ट्रेड-योगेंद्र पोद्दार,
• स्किल डेवलपमेंट-संतोष अग्रवाल/प्रियांक भगत,
• स्वच्छ भारत पौधरोपण-किशन अग्रवाल,
• ट्रॉफिक-मुकेश पांडे,
• टेलिकम्यूनिकेशन-हरजीत सिंह स्वैंकी,
• वूमन एंटरप्रिन्योरशीप- आस्था किरण शामिल हैं।
चैंबर अध्यक्ष ने सभी उप समितियों के चेयरमेन से जल्द से जल्द कमिटियों का गठन कर, गतिविधियों का आयोजन आरंभ करने की अपील की।

अपर बाजार के बाजार टांड स्थित दुकानों के किराया विवाद के समाधान में रांची नगर निगम की निरंतर उदासीनता पर रांची नगर निगम किरायेदार संघ के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से इस मामले का समाधान नहीं किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों के आग्रह पर चैंबर अध्यक्ष ने पुनः इस मुद्दे पर विभागीय वार्ता के लिए आश्वस्त किया। लोकसभा चुनाव में पुलिस लाइन द्वारा अधिग्रहित बसों का भुगतान अब तक नहीं किये जाने से बस मालिकों के समक्ष होनेवाली कठिनाईयों पर भी वार्ता हुई। बस मालिकों द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक किसी भी जिले में पुलिस लाइन द्वारा बसों का भुगतान नहीं किया गया है। यह भी सुझाया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशासन द्वारा बस मालिकों से प्रोराटा के अनुसार बसों का अधिग्रहण किया जाय तथा यात्रियों को बीच रास्ते में उतारकर बसों का अधिग्रहण नहीं किया जाय। इससे यात्रियों के साथ ही बस मालिकों को परेशानी होती है।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, रमेश कुमार, संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, आस्था किरण, डॉ0 अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, राम बांगड, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेष अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनिल सरावगी, पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार, ललित केडिया, अरूण बुधिया, अंचल किंगर, बिकास सिंह, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, किरायेदार संघ के ओमप्रकाश छापडिया, शंकर झा, प्लास्टिक संघ के कुणाल विजयवर्गीय और लोहरदगा चैंबर के रितेष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply