Breaking News Latest News झारखण्ड

जसोवा ने वृद्धा आश्रम नगरी को किया सम्मानित

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   24, 2024 ::

विहार समाज कल्याण संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम नगरी के समाजिक कार्य और आश्रम संचालन करने के लिए जसोवा द्वारा सम्मानित किया गया। जसोवा आई.ए.एस ऑफिसर वाइफ एसोसिएशन द्वारा संचालित किया जाता हैं जो कि समाजिक कार्य किया जाता हैं और हर वर्ष दिवाली उत्सव मेला का आयोजन करती हैं। इस वर्ष मोरहाबादी में 23 अक्टूबर 2024 को इसका शुभ आरंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के चीफ सेक्रेटरी एल. खियांगते जी ने विहार समाज कल्याण संस्थान को 50,000/– का चेक दिया। विहार समाज कल्याण संस्थान विगत 30 वर्ष से समाज में कार्य कर रही हैं।1998 में संस्था के संस्थापक सचिव स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिन्हा जी द्वारा रांची जिला के नगरी प्रखंड में वृद्धाश्रम चलाना शुरू किया जो की 25 बेड का था। वर्तमान में पांच एकड़ जमीन पर या आश्रम संचालित किया जा रहा है। इसके सचिव पंकज सिन्हा हैं और आश्रम में 50 वृद्ध की रहने की व्यवस्था है। वृद्ध आश्रम निशुल्क है जहां रहने वाले वृद्ध को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है। श्री सिन्हा ने जसोवा की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहां की इस तरह के सम्मान से कार्य को ऊर्जा मिलती हैं। इस मौके पर संस्था के सदस्य प्रकाश रंजन के सम्मान ग्रहण किया। श्री रंजन ने सम्मान ग्रहण करने के बाद कहां की समाज में बदलाव आ रहा हैं लोग अच्छे काम करने वाले को खोज कर सम्मानित कर रहें हैं जिससे समाज के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा साथ ही अच्छे काम करने वाले की संख्या बढ़ेगी। उन्होने जसोवा की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply