राची, झारखण्ड | अक्टूबर 19, 2024 ::
झारखण्ड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 11वीं दो दिवसीय सब जुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा ,राँची के प्रांगण में प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता सह खेल प्रेमी प्रिन्स अजमानी एवं विशिष्ट अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रिंस अजमानी ने हनुमान जी की मूर्ति की पूजा-पाठ करने के उपरांत नारियल फोड़कर प्रतियोगिता प्रारम्भ किया गया । मंच एवं प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव डाॅo अजय झा ने किया ,जबकि आंगन्तुको का स्वागत संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सदस्य श्रीमती खुशबू कुमारी ने किया।
पहले दिन का परिणाम इस प्रकार है:-
पोल मलखंब
——————————–
अंडर-12 बालक वर्ग:-
1.अरूण कुमार
2.अंकित लोहरा
3.लक्की कुमार
अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग:-
1.सत्यवीर कुमार दास
2.रणवीर कुमार दास
3.संदीप कुमार गोप
अंडर-12 बालिका वर्ग:-
1.अनुराधा कुमारी
2.सोनाली कुमारी 3. रशिम कुमारी
अंडर-14 बालिका वर्ग:-
1.हंसिका कुमारी
2.अन्नू कुमारी
3.लवली कुमारी
रोप मलखंब
—————————
अंडर-12 बालिका वर्ग:-
1.सोनाली कुमारी 2. अनुराधा कुमारी 3.सुप्रिया कुमारी
रोप मलखंब अंडर-14 बालिका वर्ग:-
1.अन्नू कुमारी
2.हंसिका कुमारी
3.निशा उरांव
हैंगिंग मलखंब अंडर-12
बालक वर्ग:-
1.गुलशन राज
2.आदित्य कुमार
3.विवेक गोराई
हैंगिंग मलखंब अंडर-14 बालक वर्ग:-
1.सत्यवीर कुमार दास
2.प्रिन्स कुमार
3.अमन कुमार
दूसरे दिन का प्रतियोगिता कल सुबह आठ बजे से प्रारम्भ होगी।
पूरे प्रतियोगिता को सफल संचालन एवं निर्णायक राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, कौशल कुमार , अनुशिखा कुमारी, वेद प्रकाश तिवारी,रंजू कुमारी, खुशबू तिवारी ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर खेल प्रेमी प्रथम कुमार, मंगरू उरांव, सोमारी उरांव एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे किया जाएगा।



