राची, झारखण्ड | अगस्त 29, 2024 ::
अपनी याददाश्त खो जाने के बाद मों• असरफ को 16 जुन 2024 को एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में लाया गया था।
यहा उसका इलाज शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डा• एच.पी. नारायण की देखरेख में चला। उनके प्रयास से मो• असरफ की याददाश्त 23 अगस्त को वापस आ गई और वह अपने घर जाने की जिद करने लगा उसने अपने घर का पता और अपने भाई का मोबाईल न• संस्था के पदाधिकारीयों एव उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथीयों को दी उसके बाद पुंदाग थाना के अफसर इंचार्ज से कह कर उसके भाई को फोन कराया गया। उसका भाई आज बृहस्पतिवार दिनांक 29 अगस्त को राँची आकर अपने भाई को पुंदाग थाना के बडा बाबु संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी आश्रम के सेवासाथी चन्द्रदिप साहु, हरीश कुमार, मनोज कुमार पंडित गौरव कुमार, कम्पाउण्डर अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, उत्तम कुमार, पुरणमल सर्राफ, विशाल जालान, ओम प्रकाश सरावगी की उपस्थिती मे अपने भाई को वापस अपने घर दरभंगा बिहार ले गए।




