Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

पार्टी की विचारधारा को ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक पहुंचाने का काम करना है : राजद, झारखण्ड

राची, झारखण्ड  | अगस्त   28, 2024 ::

कडरू पुंदाग डोरंडा सिंघमोड़ एवं हटिया ओबरिया ग्रामीण इलाकों के लोगों उपस्थित हुए । इस दौरान कैलाश यादव ने सभी लोगो को बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी लोगो को मेहनत करने की जरूरत है ! राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने झारखण्ड में पार्टी को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए प्रदेश राजद के समस्त नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है । इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव संजय प्र यादव सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं को एकजुटता और लक्ष्य के साथ सूबे झारखंड के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का निर्देश दिया है ।

आज हटिया विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न जगहों के लोगो का हार्दिक स्वागत है , सभी को कहा गया कि पार्टी के विचारधारा को ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक पहुंचाने का काम करना है !

बैठक में राजद महासचिव कैलाश यादव के अलावा सचिव रामकुमार यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधीर गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शब्बर फातमी, विवेक यादव, दीपू यादव, सुनील यादव, धर्मराज शर्मा, शुभम कुमार, जनार्दन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे !

 

Leave a Reply