Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस राजनीति

आम बजट न होकर पूंजीपतियों को खुश और लाभ दिलाने वाला बजट : सीपीआई

राची, झारखण्ड  | जुलाई  23, 2024 ::

सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया गया आम बजट देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, दलित और आदिवासियों को धोखा देने वाला है। वह केवल ढपोर शंख घोषणाएं हैं। लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के कारण और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजट में ढपोर शंखी घोषणाएं की गई है। पूरे देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ और किसानों के सम्मान से खिलवाड़ किया गया है। आवश्यक दिनचर्या और खाद्य पदार्थों पर टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है।इसलिए यह आम बजट पूंजीवाद को फायदा और देश की 80 प्रतिशत जनता मजदूर छात्र नौजवान एवं विकास से वंचित लोगों पर बोझ डालने वाला बजट है। केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है, जो देश की 80 प्रतिशत जनता के हित में नहीं है।

 

 

 

 

Leave a Reply