राची, झारखण्ड | जुलाई 14, 2024 ::
झारखण्ड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मण्डल , रांची की आम सभा मन्दिर सभागार में आयोजित की गई ।
सभा में मण्डल के दैनिक कार्यों एवम मण्डल द्वारा किए जाने कार्यों पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया । 57वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव आगामी 5 सितम्बर 2024 से 8 सितम्बर 2024 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय किया गया । महोत्सव के आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा साथ ही इस अवसर विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया और निर्णय लिया गया की हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्री श्याम मोहत्सव को अत्यंत भग्तिमय और संगीत मय में आयोजित किया जायेगा । अंत में मण्डल के उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभा का समापन किया ।
आज की सभा में धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, अरुण धनुका, राजेश सारस्वत, विकाश पाडिया, प्रियांश पोद्दार, नितेश केजरीवाल , प्रमोद बगड़िया , पवन कन्होई उपस्थित थे ।




