राची, झारखण्ड | जुलाई 04, 2024 ::
सरला बिरला विश्वविद्यालय में गुरुवार को दो पुस्तकों का विमोचन हुआ l
01. The Art and Science of Research: A Practical Guide to Methodology
2. Publish Right: A Guide to Ethical Publication
इन दोनों पुस्तकों के लेखक प्रोफेसर अमित गुप्ता एवं डॉ मुकेश सिंह है। दोनों ही लेखकों ने दोनों पुस्तकों के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया एवं अपने पुस्तकों के लेखन के अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह ने दोनों पुस्तकों का शोध छात्रों एवं स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा की पुस्तक का प्रकाशन लेखक के लिए नहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आनंद का विषय है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अन्य शिक्षक भी प्रभावित होकर अपने-अपने पुस्तकों का प्रकाशन कर पाएंगेl जो छात्रों के लिए भी उपयोगी होगा। साथ में उनके कैरियर में भी सहयोग करेगा। उन्होंने दोनों लेखक को बधाई दिया तथा हर्ष व्यक्त कियाl
इस अवसर पर प्रोफेसर पंकज गोस्वामी, संकायध्यक्ष, डॉक्टर संदीप कुमार, संकायध्यक्ष ने भी अपने विचार रखते तथा दोनों लेखक के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दीl
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो० एस. बी. डाँडिन, हरी बाबू शुक्ला, प्रवीण कुमार, डॉक्टर राजीव रंजन, डॉ अभिषेक कुमार, डॉक्टर मेघा सिंहा, डॉक्टर पूजा मिश्रा, डॉक्टर बी. एन. लक्ष्मी दुर्गा, डॉक्टर नित्या गर्ग, डॉक्टर अशोक अस्थाना, डीएसडब्ल्यू आदि उपस्थित थे सभी शिक्षकों ने इस प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आर. एम. झा, संकायध्यक्ष के द्वारा किया गया।




