राची, झारखण्ड | मई | 20, 2024 ::
आज दिनांक 20 मई 2024 दिन सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोक गायक आशुतोष द्विवेदी जी के नए गीत ” फिर से मोदी कि गैरेंटी” का विधिवत् उद्घाटन राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पोस्टर का लोकार्पण एव इस नए गीत को ऑनलाइन यूट्यूब पर डाल कर किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शंकर दुबे, भारतीय जनता पार्टी के ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ अनिल कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी देश ही नहीं वल्कि पूरे दुनिया के सर्व शक्तिशाली नेता है। समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाले नेता अगर कोई है तो वो प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी हैं। क्योंकि उनका परिवार पूरा देश है और हम सब भी मोदी जी के परिवार है।
उन्होंने आशुतोष द्विवेदी और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
आशुतोष द्विवेदी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के द्वारा नव निर्मित इस “फिर से मोदी की गारेंटी” गीत के प्रोड्यूसर मिशन ब्लू फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ पंकज सोनी हैं।
वहीं सिंगर आशुतोष द्विवेदी, लिरिक्स विकाश सिंह, म्युजिक हर्ष उपाध्याय , मिक्स मास्टर हम रिकॉर्ड्स है।




