राची, झारखण्ड | मई | 19, 2024 ::
मोदी का लगातार झारखंड दौरा, भाजपा को हार का अंदेशा : राजदतेजस्वी के झारखंड दौरे से इंडिया महागठबंधन और हुआ मजबूत
रांची। रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में राजद चुनाव अभियान समिति रांची लोकसभा क्षेत्र के मनोनीत सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई । अध्यक्षता रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति के संयोजक राजेश यादव ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष सोमवार से 55 सदस्यीय कमिटी को 11 जोन में बांट कर गया विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।ही जगह जगह टोला, मुहल्ला चौक चौराहों, बाजारों में नुक्कड़ सभा कर लोगो को केंद्र की जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव के नेतृत्व में बीजेपी, आजसू, जेएमएम के 200 मुस्लिम महिला कार्यकर्ता एवं समाजसेवी राजद में शामिल हुए। जिन्हें माला पहनाकर राजद में शामिल होने पर स्वागत किया गया। युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि हम लोग सभी लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रहे हैं। माहौल इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं,जनता परिवर्तन चाहती है।
राजद में शामिल होने वालों में शहजादी खातून, मुमताज खानम, अनामिका शर्मा, बबली विनीता सिंह, अफरोज रहमान फिरोज खान रत्नेश कुमार, तरन्नुम परवीन, सोनी खातून, पुष्प शर्मा, हर्ष कुमार, कमला देवी, परवीन नूरजहां बेगम, अप्सरा परवीन आदि सहित मुख्य रूप से चुनाव अभियान समिति के राजेश यादव महासचिव कैलाश यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, अर्जुन यादव, सुधीर गोप, सौकत अंसारी, रामकुमार यादव, संजय टाइगर, इरफान अंसारी, कमलेश यादव, इम्तियाज वारसी, क्षितिज मिश्रा, नंदन यादव, साजिद आलम, जसीम अख्तर, फिरोज अंसारी, रवि जायसवाल, सुरेश राय, शब्बर फातमी, गायत्री देवी, धर्मेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, अजय कुमार, राजेश कुमार, सोनू कुमार, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी, रमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।



