Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शिहान सुनील किस्पोट्टा देहरादून रवाना

राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::

आगामी 9 में से 12 मई तक देहरादून में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा देहरादून के लिए रवाना हुए वे आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि प्रतियोगिता कैडेट जूनियर सीनियर एवं अंडर 21 का आयोजन देहरादून में किया गया है इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।इस प्रतियोगिता का हिस्सा बना खुद में एक सम्मान के रूप में है।

Leave a Reply