राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2024 ::
झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा के आतिथ्य में 22 वीं प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “समागम” का सफल आयोजन
दो दिवसीय लघु अधिवेशन समागम का अग्रेसन भवन में समापन हुआ ।झारखण्ड प्रान्त से करीब 400 से अधिक युवा शामिल हुए । साथ ही राष्ट्रीय अध्यश सुरेन्द्र भट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, झारखण्ड के पूर्वे सम्मानित प्रांतीय अध्यक्षगण, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभीन शाखाओ के अध्यक्ष, सचिव एवं युवा साथी समेत समाज के कई सम्मानित सदस्यगण, अभिभावक शामिल हुए । इस हेतु पुरे प्रान्त से 300 से अधिक साथियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया ।
इस अधिवेशन के अंतर्गत झारखण्ड से मारवाड़ी समाज के युवा प्रतिभा को चुनकर उन्हें युवा रतन सम्मान से सम्मानित भी किया गया ।
प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सफल मार्गदर्शन में, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, प्रांतीय उपह्द्यक्ष (मुखालय) युवा विशाल पाड़ियाँ, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल के सहयोग से शाखा अध्यक्ष श्वेता भाला के नेतित्व में किया गया ।
कार्यक्रम में जन सेवा पोस्टर का विमोचन किया गया , साथ ही मरुड़ी ऊर्जा का पोस्टर विमोचन किया गया । कार्यक्रम में सबने अपनी अपनी बात एवं राय रखी । इस दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक, सभी शाखाओ को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया , जिसमे
चाइबासा शाखा, झुमरीतलैया, सुरभि शाखा, पेटरवार, खूँटी शाखा, रामगढ़ शाखा, राँची साउथ, हजारीबाग शाखा शामिल थी । समर्पण शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का अवार्ड भी मिला । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया , अध्यक्ष स्वेता भाला, सचिव सपना जी उपाध्यक्ष विनीता जी एवं समर्पण की सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा ।



