Breaking News Latest News लाइफस्टाइल

फैशन इंडस्ट्री में धनबाद की बेटी सोनालिका सिन्हा मचा रही है धूम

धनबाद, झारखण्ड |  दिसम्बर  | 20, 2020 :: धनबाद की बेटियां भी इन दिनों अपनी प्रतिभा से हुनर का लोहा मनवा रही है । आज बेटियां भी बेटों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है । बेटियां अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है ।
कहते हैं कि प्रतिमा कभी किसी की मोहताज नहीं होती मेहनत और लगन से कोई भी अपने मुकाम को पा सकता है। वैसे ही फैशन इंडस्ट्री में कुछ बेहतर कर दिखाने की तमन्ना में धनबाद की बेटी सोनालिका सिन्हा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
2018 में धनबाद में आयोजित मिस्टर एंड मिस  झारखंड में फाइनललिस्ट , मिस वेस्ट बंगाल 2020 विनर , मिस इंडिया एलाइट की फाइनल लिस्ट में अपना जगह बना ली है , जिसका फिनाले दिल्ली में अगले वर्ष होने वाला है। अभी
सोनालिका श्री श्री लक्ष्मी नरायन ट्रस्ट महिला महाविद्यालय , धनबाद से जूलॉजी ऑनर्स से स्नातक कर रही है ।
पिता मनोज कुमार सिन्हा एलआईसी एजेंट है और माता किरण सिन्हा गृहणी है।
सोनालिका बताती है कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना हो तो अपने ऊपर विश्वास और कड़ी मेहनत करनी चाहिए रास्ता अपने आप मिलेगा।

Leave a Reply