रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 15, 2020 :: मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राँची जिला प्रशासन के रांची केयर्स मिशन वन मिलियन के अन्तर्गत किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा ने जोन्हा स्थित शासन बेड़ा वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गो एव जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर गांव के सभी जरूरतमंदों को बुलाया गया था।
मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा, सचिव अमित चौधरी पूर्व अध्यक्ष बिष्णु सेन एव सदस्यों ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया।
कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही परिसर में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी।
लगभग 100 से 150 कंबल असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया।
मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा, सचिव अमित चौधरी संयुक्त रूप से कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है भीषण ठंड को देखते हुए मंच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल का वितरण करेगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राँची जिला प्रशासन के राँची केयर्स मिशन 1 मिल्लीनारिएस* के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय जैन छाबड़ा थे।
इसके अलावा जोन्हा स्थित रूपडू गांव में जाकर मंच के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के तहत बिस्कुट, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चौधरी थे।
मंच द्वारा गांव में कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया वहां पर उपस्थित गांव को लोगों को बताया कि मास्क पहने,हाथो को धोएं, दूरी बनाए रखे।
इसके साथ रांची के आँचल शिशु आश्रम के बच्चों के बीच हरी सब्जियों का वितरण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक अजय खेतान थे।
उपरोक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।
कार्यक्रम में अखिल टिकमानी,मयंक बुधिया,श्री अरुण बाजोरिया,श्री शिव टाटिया,श्री ललित बाजोरिया शासनबेड़ा गांव से शिवचरण महतो उपस्थित थे।