रांची, झारखण्ड | जनवरी | 26, 2022 :: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र के कर कमलों से झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, सह सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मंटू समेत कार्यकारिणी सदस्य रूपम, संजय कुमार रंजन, किसलय शानू, परवेज कुरेशी, धर्मेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष जयशंकर समेत कई पत्रकार मौजूद थे।




