रांची, झारखण्ड | फरवरी | 03, 2022 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के वर्ष 2022-25 के कार्यकारिणी सदस्यों के लिए त्रिवार्षिक चुनाव दिनांक : 02.02.2022 को संपन्न हुआ। इस चुनाव में मतदान सुबह 08.00 बजे से लेकर शाम 06.00 बजे तक हुआ जिसमें कुल 538 चार्टर्ड अकाउंटेंट ने वोट देकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। वोटों की गिनती दिनांक: 02.02.2022 को ही मतदान के उपरांत शाम 06.30 बजे शुरू हुई। इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों के इस त्रिवार्षिक चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी थे , जिनमे निम्नलिखित प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किये गए :
1. सीए. पंकज मक्कड़
2. सीए. निशांत मोदी
3. सीए. प्रभात कुमार
4. सीए. अभिषेक केडिया
5. सीए. श्रद्धा बगला
6. सीए. उमेश कुमार
7. सीए. हरेन्दर भारती
यह चुनाव दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली के दिशानिर्देशानुसार, चुनाव पदाधिकारी सीए विनय विभाकर के देख रेख में संपन्न हुआ।
इस चुनाव में निर्वाचित सभी नए कार्यकारिणी सदस्यों को इंस्टिट्यूट के रांची शाखा अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है की इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की नयी कार्यकारिणी, सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा सीए के विधार्थियों के उत्तरोत्तर विकास और सामाजिक कार्यों में आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




