राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 22, 2024 ::
दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, मांडर ने मनाया 25 वां वार्षिक उत्सव
दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल कंदरी चौक, मांडर परिसर में विद्यालय का 25 वां वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी साहू,विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.के.झा, प्राचार्य डी.पी.एस.सेल टाउनशिप रांची, नीरज सिन्हा प्राचार्य,फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची,राजेश पिल्लई प्राचार्य केरली पब्लिक स्कूल रांची,डॉक्टर बबन प्राचार्य सेवन स्टार अकैडमी हेहल,एलेक्सिया बेक,प्राचार्य संत एनी कान्वेंट स्कूल मांडर,अराफात हसन प्रबंधक मुनम पब्लिक स्कूल हजारीबाग एवं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के द्वारा किया गया।
विद्यालय के निदेशक डॉक्टर राजेश दत्त ने विद्यालय का 25 वां वर्षगांठ पर विद्यालय के द्वारा संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। कुलपति महोदय झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी ने अपना आशीर्वचन बच्चों एवं विद्यालय के परिवार को दिए जिससे बच्चे काफी लाभान्वित हुए।इस वर्षगांठ पर बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम का सभी अभिभावक एवं अतिथियों ने लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम के पूर्व सभी सम्मानित अतिथियों का विद्यालय के निदेशक डॉ.राजेश दत्त ने शॉल एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
मौके पर कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा झारखंड युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज,पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, एवं भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने भी विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के अवधेश दत्त,मुकेश कुमार,सुनील कुमार, शमशेर खान,विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




