राची, झारखण्ड | सितम्बर | 19, 2023 ::
“झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन”‘ फोटोग्राफरों के विश्वास पर खरा उतरते हुए, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगातार वर्कशॉप करवाता रहता है।
उसी क्रम में “जे पी ए” ने 19 सितंबर, 2023 को राँची रिंग रोड स्थित “फोकस क्लब एंड रिज़ॉर्ट” में कैमरा कंपनी सोनी के मेंटोर, नूर आलम के साथ सिनेमाटिक वीडियो से संबंधित नयी नयी तकनीकों की जानकारी से पूर्ण एक वर्कशॉप का आयोजन करवाया।
इस वर्कशॉप में झारखंड के कई जिलों से आये फोटोग्राफर शामिल हुए।
फोटोग्राफरों ने वर्कशॉप के बाद बताया की वर्कशॉप ज्ञानवर्धक रहा और मेंटोर ने सिनेमाटिक से संबंधित उनके सारे दुविधा का निवारण किया तथा कई नयी नयी तकनीकों की जानकारी दी।
झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के द्वारा नियमित रूप से वर्कशॉप करवाने के लिए, सभी फोटोग्राफरों ने आभार भी जताया।
अध्यक्ष, मनोज गोराई ने बताया की जे पी ए हमेशा फोटोग्राफरों के कौशल विकास के लिए नये नये प्रोजेक्ट पर काम करता रहता है और भविष्य में भी कई कार्यक्रम किये जाने हैं जिसका प्रभाव फोटोग्राफी से जुड़े पेशेवरों पर होगा।
सचिव सुशांत प्रसाद “बंटी” ने बताया की जे पी ए अपनी संस्थागत दायित्व का पालन करते हुए फोटोग्राफी के साथ साथ सामाजिक दायित्व का भी पालन करता है, उसी क्रम में आगामी 2 अक्टुबर 2023 को एक रक्तदान शिविर, हरमु रोड स्थित मारवाड़ी भवन में लगाया जा रहा है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग रक्तदान करेंगे।
उपाध्यक्ष निखिल गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष कौशिक कुमार ने बताया की जे पी ए, फोटोग्राफी के साथ साथ फोटोग्राफरों के व्यक्तित्व विकास पर भी लगातार गंभीरता के साथ काम करता है।
कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, संतोष कुमार, गौरव भाटिया, रजनीश कुमार, हेमंत टोप्पनो, बबलू वर्मा के साथ साथ सोनी के रवि रावत, सरफराज और कार्यशाला में मॉडल की भूमिका में रुचिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।