Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कराया जरूरतमंदों को भोजन

राची, झारखण्ड | जुलाई | 21, 2023 :: आज दिनांक 21 07 2023 दिन शुक्रवार को लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि ओर से अल्बर्ट एक्का चौक के समीप लायंस प्याऊ पर प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्णमल जैन की पुण्य तिथि के अवसर पर सैंकड़ो जरूरत मंदो के बीच भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन एव उनकी धर्म पत्नी प्रेम लता जैन उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष लायन नरेश कुमार सचिव लायन विजया केडिया एव कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शाहा ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब ऑफ रांची अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सुनील केडिया, आशुतोष द्विवेदी, राम बालक वर्मा, राम कृष्ण जी , देवेश जैन, सुष्मिता जैन, देविका जैन, अनंत जैन, नीलम जैन, पार्ष जैन, पार्थ चौधरी, पवन चौधरी, मेधा चौधरी, आरती जैन,समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply