Breaking News Latest News झारखण्ड

स्पार्क द्वारा सुरक्षित पलायन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला

राची, झारखण्ड | जुलाई | 20, 2023 ::

ज़िनस्ता इन. कांटा टोली चौक में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला सुरक्षित पलायन के मुद्दे पर सरकादी विभागों के कर्मचारी व जतन/स्पार्क के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मधुकर वरिष्ट पत्रकार एक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक स्पार्क श्रम संस्था के सचिव एच आई- फातमी के आलावा अन्य संस्था के लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अंजनी ने जतन/स्पार्क के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जतन एक नेवर्क है जो 13 जिलों के प्रत्यक्ष रूप सुरक्षित पलायन के मुद्दे एक घरेल महिला कामगार के मुद्दे पर काम कर रही है। इसके बाद एक प्रेजेन्टेशन निशीमीता ताई ने कहाँ कि के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुरे झारखंड में असुरक्षित पलायन एक ज्वलनशील मुद्दा है। अत: हमें सुरक्षित पलायन को बढ़ावा देना होगा। सरावनी ने कहा कि सुरक्षित पलायन के लिए सबसे जरूरी है कि पालन कर्ता अपना रेजिस्ट्रेशन कर ही ‘कहीं भी पलायन करें। हमें चाहिए कि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरुक हो। ताकि महिलाएं एवं सभी लोग अपने एक अधिकार को पा सके।
ए के सिंह ने कहा कि पलायन चार राज्य में झारखंड, केरल ,बिहार एवं पंजाब में ज्यादा होता है । सरकार के तरफ से ठोस कदम उठाने की जरूरत है जिससे सुरक्षित पलायन लोग कर सके ।मधुकर ने कहा कि वर्तमान में सचमुच असुरक्षित पलायन एक गंभीर मुद्दा है। सुरक्षित पलायन तब ही संभव होगा जब सरकार और समाज दोनों को जागरुक होगा। मंगल भगत ने कहा की जाने से पहले लोगों को जागरुक होना होगा। एजेन्ट के चक्कर में न पड़े। कोई भी घटना हो तो तुरंत थाना था माइग्रेट कंट्रोल रूम में संपर्क का लाभ व सुरक्षित हो सकते हैं। इस मौके पर मो. शमशाद, फिरदोस नरगीस, ‘बैधनाथ, रवि सिन्हा, आलोका अनिता, मुर्तज़ा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply