Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची डिस्टिक 325 का सातवां पदस्थापन समारोह

राची, झारखण्ड | जुलाई | 20, 2023 :: इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची डिस्टिक 325 का सातवां पदस्थापन समारोह होटल ली लैक में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सरिता प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि पूनम प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रिंकू बनर्जी की वंदना गायन से हुआ।
क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष नम्रता कुमार ने सत्र 2023- 24 की अध्यक्ष माला श्रीवास्तव को विधिवत पिन पहनाकर पदभार सौंपा गया।
नव पदस्थापित अध्यक्ष माला श्रीवास्तव ने वर्तमान सत्र की परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए क्लब के पदाधिकारी के रूप में उपाध्यक्ष सुप्रिता लाल , आईपीपी नम्रता कुमार,सचिव सोमा भादुड़ी, कोषाध्यक्ष नीता शेखर ,आईएसओ अर्चना त्रिवेदी ,संवाददाता सुषमा सिन्हा को पिन लगाकर कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर मनीषा, रजनी दुबे ,रीता वर्मा एवं अन्य को शपथ दिलाते हुए क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।

क्लब द्वारा दो छात्राओं अंजली तिवारी को लैपटॉप और ममता सिंह को धनराशि देकर एजुकेशन के लिए सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन सुप्रिता लाल एवं रागिनी सिंह ने बखूबी निभाया।
इस कार्यक्रम में माननीय अतिथि के रूप में आई डब्ल्यू सी जमशेदपुर ईस्ट, आई डब्ल्यू सी गुमला एवं आई डब्ल्यू सी रांची साउथ की इनरव्हील बहनों ने आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में पी पी दीपा चौहान , पीपी देबजानी सन्याल, पी पी सी जी आर नीता नारायण रेखा सिंह,
सुषमा पांडे, नूपुर शशांक, देबजानी सन्याल,अंबुजा शरण ,नीलम अखौरी ,कामिनी भारती, प्रिया रॉय, निशी श्रीवास्तव ,पदमा बंका ,रिंकू बनर्जी ,अंशु सहाय, ज्योति सिंह, आभा सिंह, शिप्रा बनर्जी अनुपमा चौधरी आदि के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

Leave a Reply