राची, झारखण्ड | जुलाई | 16, 2023 :: रांची जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ अभियान की शुरुआत सोमवार से जिला में की जा रही है।
कार्यक्रम का समापन 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों के सम्मान-समारोह के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की, उसे जन-जन तक पहुंचाना है।
यात्रा की शुरुआत से ही भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास किया गया किंतु राहुल गांधी जी ना झुके, ना डरे, ना रुके बल्कि लगातार चलते हुए यात्रा को पूर्ण किया।
कश्मीर पहुंचने से पहले सुरक्षा का हवाला देकर एक बार फिर उन्हें डराने का प्रयास किया गया किंतु राहुल गांधी जी अपने गंतव्य तक पहुंचे और जो भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देना था उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
साथ ही साथ उनकी समस्याओं से रूबरू होने का काम किया।
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपानीत केंद्र सरकार ने भारत की बुलंद आवाज को दबाने का प्रयास शुरू किया, परिणाम स्वरूप संसद की सदस्यता न्यायालय के निर्णय के बाद 24 घंटे के अंदर छीन ली गई ,जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ, उसके तुरंत बाद उनके आवास को खाली कराया गया जो राजनीतिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है।
राहुल गांधी की यात्रा देश की सबसे बड़ी पदयात्रा थी।
भारत जोड़ो यात्रा सेआज लाखों लोगों से राहुल गांधी मिले एवं अपनी समस्याओं को रखा, बाद में जब इन्हीं बातों को राहुल जी ने मीडिया के माध्यम से सरकार के सामने रखा तो सरकार बौखला गई।
नतीजा राहुल गांधी को जो परेशानी उठानी पड़ी,उस से पूरा देश अवगत है।
तमाम झंझावत के बावजूद राहुल गांधी आज भी बगैर किसी बात की परवाह किए लगातार लोगों के बीच हैं और उनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
आज इस अभियान के माध्यम से हम संकल्प ले रहे हैं कि राहुल जी की बातों को आम जनों तक पहुंचा कर ,उन को ताकत देने का काम करेंगे।
इस अभियान के तहत रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारीगण एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारीगण कांग्रेस जनों, समाजसेवी, बुद्धिजीवी ,शिक्षकों, मजदुरों, किसानों एवं पत्रकारों के घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बात को रखेंगे एवं आम जनों से संबंधित जन मुद्दों की बात को करेंगे।
इस अभियान की शुरुआत रांची जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 17 जुलाई को ओरमांझी प्रखंड के पुराना डहू पंचायत भवन से की जा रही है। तत्पश्चात यह अभियान जिला के सभी प्रखंड एवं पंचायतों में चलाई जाएगी। कार्यक्रम का समापन 5 सितंबर 2023 को होगा। राँची जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष,महासचिव, सचिव, प्रभारी, प्रखंड एवं मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे इस कार्यक्रम को व्यापक तौर पर जन-जन तक लेकर जाए एवं जिला के निर्देशों का पालन करें।
डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को निर्देश दिया गया है कि वे केंद्र सरकार की नाकामियों एवं गलत मंसूबों की जानकारी जन-जन तक पहुँचायें। झारखंड के जनता की जनाकांक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा पारित कर भेजे गये विषय जैसे सरना कोड, ओबीसी आरक्षण में वृद्धि, मोब लिंचिंग एवं 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति आदि को केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश कर लागू नहीं होने दिया जा रहा है। जनता को यह भी बताना है कि झारखंड में केंद्र सरकार द्वारा 8.5 लाख प्रधानमंत्री आवास लम्बित है, मनरेगा का केन्द्र का अंश नहीं दिया जा रहा है, राजय सरकार द्वारा चिन्हित 20 लाख नये लाभुकों को एफसीआई राशन मुहैय्या कराने से इंकार कर दी है। केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस संवाददाता सम्मेलन में राँची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो के अलावा उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ इलियास मजिद ,प्रवक्ता संजय सरैया महासचिव आर्चना मिश्रा, सचिव रहमातुल्ला अंसारी उपस्थित थे।