Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जे सी आई रांची यूथ के द्वारा फैशन फिएस्टा प्रदर्शनी 26 एवं 27 जुलाई 2023 को

राची, झारखण्ड | जुलाई | 16, 2023 ::

युवाओं की अग्रिम संस्था जे सी आई रांची यूथ के द्वारा आगामी 26 एवं 27 जुलाई 2023 को फैशन फिएस्टा प्रदर्शनी का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन अपर बाजार में किया जा रहा है।
इसके सानिध्य में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन 16 जुलाई 2023, दिन रविवार को किया गया
साथ ही साथ फैशन फिएस्टा के पोस्टर का भी विमोचन संस्था की संस्थापक दीप्ति बजाज के द्वारा किया गया।
अध्यक्ष कुशा जालान एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी का समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा। मेले में रांची, जमशेदपुर, कोलकाता, जयपुर, दिल्ली, रामगढ़ आदि के स्टॉल रहेंगे। प्रवेश शुल्क दस रूपए निर्धारित किया गया है।

मेले के स्टॉल धारकों के लिए चाय पानी के साथ फूड कूपन भी दिया जा रहा है।

सेल्फी कॉर्नर की भी व्यवस्था की जा रही है। फूड स्टॉल भी लगाया जा रहा है जिससे किसी को भी अल्पाहार के लिए परेशान न होना पड़े। बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम जोन की भी व्यवस्था की जाएगी।

संस्था के द्वारा यह भी बताया गया की हम उन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने का प्रयास कर रहे है जो घर से ही काफी समय से व्यापार कर रही हैं. साथ ही साथ हमारा यह भी प्रयास है की हम महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त बना सकें ताकि वह अपनी क्षमताओं का सही उपयोग कर सके ताकि समाज एवं राष्ट्र आगे बढ़ सके और महिलाओं को अपनी एक अलग पहचान मिल सकें।
इस अवसर पर संस्था ने यह भी बताया की इस आयोजन से होने वाली आय का उपयोग विभिन्न सामाजिक कार्यों में करता है।
इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बघानी, सचिव सोनल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ऋचा जालान, उत्तम ओझा, नितिन सिंह, अदिती बघानी योगेश सिंघानिया, अमृता साबु आदि मौजूद रहे। विकास अग्रवाल, सुनील सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply