Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट 16 जुलाई 2023 को 11निर्धन जोडो का करायेगा आदर्श सामुहिक विवाह

राची, झारखण्ड | जुलाई | 11, 2023 :: एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि•) दिल्ली शाखा राँची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों की एक अति आवश्यक बैठक श्री मती विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड़, स्थित सत्संग भवन मे आज दिनांक:11/07/2023 दिन मंगलवार को अपराह्न 2 बजे 4 बजे तक हुई।

बैठक का आयोजन परमपूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आदेशानुसार 11 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह के आयोजन को लेकर हुई।

संस्था के सदस्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 सदानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर 11 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह रविवार 16 जुलाई 2023 को संस्था के पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम आश्रम) के प्रांगण में प्रातः 08 बजे से 01 बजे तक होगा।

इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने की
इस बैठक मे संस्था के
अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल
उपाध्याय निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल
सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत, निर्मल छावनिका, विशाल जालान, ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी,सुरेश चौधरी और
इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply