राची, झारखण्ड | जून | 16, 2023 :: आज दिनांक 16 जून 2023 दिन शुक्रवार को सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाऊंडेशन की ओर जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में भाग लेने वाली झारखंड योगासना टीम को नटराज योग संस्थान कचहरी में सम्मानित किया गया।
ज्ञात है कि दिनाँक 09 जून 2023 से 12 जून 2023 तक भुनेश्वर कीट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। जिसमें बालिका वर्ग ने सिलवर मैडल एव बालक वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी , नटराज योग संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रशांत सिंह, गोपाल सिंह, विशाल कुमार, आर्य प्रहलाद भगत, सुषमा कुमारी, आदि कई उपस्थित थे।
वहीं विशिष्ठ अतिथि तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाऊंडेशन के फाउंडर राज कुमार साहू, को फाउंडर अंसिका सिंह अध्यक्ष अनवरी अंजुम, हरीश चंद्र कुमार आदि कई उपस्थित थे।
सभी लोगों ने सभी विजेता खिलाड़ियों माला पहनाकर एव गिफ्ट पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सुमन कुमारी तिग्गा, रेशमी तिर्की, सूरज उरांव, सुमित उरांव, आर्यन लोहरा आदि कई योग खिलाड़ी उपस्थित थे।