राची, झारखण्ड | जून | 02, 2023 :: रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन बालक -बालिका खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर -2,धुर्वा,रांची में किया गया था।
इस पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन बालक-बालिका खो-खो प्रशिक्षण शिविर में पूरे रांची जिले से लगभग अस्सी बालक -बालिकाओं को खो-खो खेल के कौशल को बारीकी से अभ्यास कराया गया।
सर्वप्रथम सभी खिलाड़ियों को जेनरल वार्मअप के उपरांत , खेल से संबंधित स्पेसिफिक व्यायाम , इंडूरेनस टेस्ट ,रोड रंनिग एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से खिलाड़ियों के शरीर को फिटनेस के तहत लचीलापन , फुर्तीला बनाने पर ज्यादा जोर दिया गया।
तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन अलग अलग कौशल ,बेसिक जानकारी एवं सीनियर, सबजूनियर, महिला खो-खो कोर्ट की विस्तृत जानकारी दी गई ।
प्रतिदिन सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार,नवनियुक्त प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक पूनम एक्का, अनीता कुमारी, राजीव उरांव, जयंती एक्का, कुलदीप सोरेंग एवं दुर्गेश बेसरा ने पूर्ण रूप से सहयोग किया।
समापन समारोह के अवसर के मुख्य अतिथि रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती आरती कुजूर , विशिष्ट अतिथि बीजेपी रांची महानगर कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीमती कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत जल्द सभी प्रशिक्षणार्थियों को जर्सी पेंट अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने की बात कही।
आगंतुकों का स्वागत एवं मंच का संचालन रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने किया।
इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर नियमित अभ्यास हेतु 30-30 बालक-बालिका का चयन किया गया है, जो 5 जून से नियमित रूप से अभ्यास करेंगे।
इस अवसर पर खो-खो खेल के वरीय खिलाड़ी सह राष्ट्रीय निर्णायक विजय पाल तिर्की , सुनील कुमार,भरत कुमार,सुभाष गांगुली एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षण शिविर के संयोजक सह वरीय राष्ट्रीय निर्णायक विवेक कुमार ने किया।