रांची, झारखण्ड | फरवरी | 28, 2023 :: झारखंड खेल निदेशक के कार्यालय में साई कोलकाता के रिजनल डायरेक्टर विनीत कुमार पहुंचे थे. यहां खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने विनीत कुमार का शॉल ओढ़ाकर और पौधा देकर स्वागत किया.
झारखंड में खेलों के विकास पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की. साई कोलकाता के रिजनल डायरेक्टर विनीत कुमार ने इस दौरान खेलो इंडिया के तहत सबसे बड़े और अच्छे केंद्रों के बारे में चर्चा की. विनीत कुमार ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं,
