Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

75 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा

रांची, झारखण्ड  | फरवरी | 26, 2023 ::  पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से अभी तक 74 निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का सफलता पूर्वक वितरण कर सफल संचालन किया जा चुका है.

आज रविवार दिनांक 26 फरवरी 23 को 75 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन संस्था के सदस्य एवम गुरु महाराज के परम भक्तिभावी शिष्यो के सौजन्य से किया गया।

रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।संस्था के सदस्यो एवम समाज के सेवाभावी धर्म प्रेमीजनो के सौजन्य से अभी तक लगातार 74 निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण कर चुके है आज रविवार 26 फरवरी 23 को 75 वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के 51 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार दिनांक 26 फरवरी 23 को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी(राधा-कृष्ण) मंदिर के प्रांगण मे संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान ओम प्रकाश सरावगी एव अंजनी अग्रवाल ने अपने पुत्र संग वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 75 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।

आज संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओ और पुरूष श्रद्धालुओ को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज के 75 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया। आज के भंडारे मे संस्था ने भोजन के प्रसाद मे विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो का कचोडी, पुड़ी, खीर और आलु टमाटर मिश्रित सब्जी एवम मिठाई मे केसरीया जलेबी का वितरण किया।

आज रविवार दिनांक 26 फरवरी 2023 को लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओ राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद मे कचोडी, पुडी, भेजिटेबल पुलाव,आलु टमाटर मिश्रित सब्जी एव केसरीया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई।प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ चढ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है।

प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में संस्था के द्वारा की जाती है।

आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,अंजनी अग्रवाल ओम प्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, सुरेश चौधरी,विशाल जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, बिष्णु सोनी, चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा महिला समिति की उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल, शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया, अमिता जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply