रांची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2023 :: रांची विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट टीम ने कटक में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की रेवन शॉ मैदान में खेले गए इस मैच में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने ऐडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता को 6 विकेट से पराजित किया एडमच विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 153 रन बनाकर आउट हो गए जवाब में रांची विश्वविद्यालय की टीम ने 21.3 ओवर 4 विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया रांची की इस जीत में खब्बू फिरकी गेंदबाज आशीष कुमार ने 4 विकेट लिए जबकि अभिषेक चौधरी और राम रोशन को दो-दो विकेट मिले शिवम दुबे और नरेंद्र मिश्रा को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा वही बल्लेबाजी में राम रोशन और श्रेष्ठ सागर ने 44 -44 रन बनाए अमर ज्योति ने नाबाद 31 रन की पारी खेली
Related Articles
बैंको की वैधानिक अंकेक्षण का कार्य काफी दायित्वपूर्ण – सीए अनुज गोयल
रांची, झारखण्ड | मार्च | 26, 2022 :: दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की ऑडिटिंग एंड एस्सूरेन्स बोर्ड्स , नई दिल्ली के द्वारा आज होटल रेनडीयू , रांची में “बैंक ब्रांच ऑडिट” पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया | इस सेमिनार के आरम्भ में इंस्टिट्यूट के केंद्रीय परिषद् […]
जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के मसीहा ही नहीं क्रांतिकारी मार्गदर्शक भी थे : राजेश
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 24, 2022 :: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के मसीहा ही नहीं क्रांतिकारी मार्गदर्शक भी थे. केंद्र सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर को […]
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष को स्वास्थ्य और समृद्ध बनाये लिए और भीषण महामारी से बचाने के लिए योग महाअभियान
रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 24, 2021 :: अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा योग के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को इस महामारी से बचने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश के प्रत्येक राज्य के ABYOGSMS परिवार के उच्च योग शिक्षा प्राप्त योग शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय आनलाईन निशुल्क […]