राची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2023 :: महा मंडलेश्वर स्वामी उमाकांत सरस्वती जी महाराज का आगमन आज रांची स्थित मीनाक्षी नेत्रालय में हुआ। महाराज जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत नेत्रालय की सीईओ डॉ. मीनाक्षी सिंह ने आरती और शंख ध्वनि के साथ किया।
इस अवसर पर रांची के कई समाजसेवी,चिकित्सक और बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
महाराज जी ने वर्तमान समय और अध्यात्म और व्यक्तिगत जीवन के साथ समन्वय पर अपना प्रवचन दिया।
इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित श्रोताओं के सवालों का जवाब देकर उनके मन की शंकाओं को दूर किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश भास्कर, राकेश पांडे भी उपस्थित थे।
