रांची झारखण्ड | जुलाई | 08, 2022 :: आज दिनाँक 08 जुलाई 2022 दीन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के तत्वावधान में कांके पिठोरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय(नव ज्योति भवन) आश्रम में “वन महोत्सव” के अंर्तगत पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आम,पपीता,जामुन,अशोक,गुलमोहर, अमरूद आदि कई छायादार 25 पौधे लगाए गए।ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों एव अन्य ग्रामीणों ने पौधे लगाकर शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए पौधे लगाए।पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी संस्थान कि संचालिका बी राजमती बहन, मिशन ब्लू के डॉ पंकज सोनी,भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, महादेव पांडेय ,समेत अन्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान कि संचालिका बी राजमती बहन ने कहा कि 5 जून 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाते आ रहे हैं, पर वृक्षों की कटाई के कारण धरती का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग व अन्य पर्यावरण से संबंधित समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। पर्यावरण सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।तब ही हम पर्यावरण कि सुरक्षा कर सकतें है।इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक उराँव, चंद्रकांती खलको, नीलम सिन्हा,उर्मिला देवी,रीता देवी,आदि उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।
