Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सेवा पखवाड़ा :: पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रसाद एवं भोग का वितरण

 

रांची, झारखण्ड  | जून  | 27, 2022 :: आज दिनाँक 27 जून 2022 दिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )राँची महानगर कि ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से आरंभ हुए “सेवा पखवाड़े” के अंर्तगत आज सोमवार को राँची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भगवान शिव की आराधना एवं विधिवत पूजा -अर्चना कर आरती कर सैकड़ों भक्तों के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवा भावना के साथ सभी भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ )राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी मंजू देवी,अभिनाश सिंह राजपूत ,ऋचा सिंह ,मीना देवी ,आयन्स,अमन समेत कई लोगों ने सेवा भावना से कार्य कर भगवान शिव से सभी महादेव के भक्तों के बीच सुख – शांति के लिए आशीर्वाद माँगा ।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सेवा करने से मन की शांति भी मिलती है।सेवा के साथ साथ लोगों को हमेसा एक दूसरे के प्रति प्रेम- सद्भाव रखने की जरूरत है।तभी हम सभी एक सफ़ल नागरिक बन सकतें है ।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply