रांची, झारखण्ड | जून | 06, 2022 :: गत 3 से 5 जून तक खेल गांव, रांची मैं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता में धनबाद जिला कराटे संघ की 22 सदस्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक पर अपना कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप कुमार पासवान ने अंडर 21 वर्ष तथा सीनियर दोनों ही वर्ग के – 84 किलो भार वर्ग कुमिते का स्वर्ण पदक अपने नाम किया वही आयुषी राजपूत ने जूनियर वर्ग की – 59 किलो भार वर्ग कुमिते स्पर्धा का पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
इसके अलावा अलग-अलग उम्र तथा भार वर्ग की कुमिते एवं काता स्पर्धाओं में जिले को *रजत पदक* दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
अमन राज ओझा, तन्मय खान, विनीत कुमार, करिश्मा कुमारी, पल्लवी कुमारी, तथा प्रियंका भट्टाचार्जी।
*कांस्य पदक* जीतने वाले खिलाड़ियों में कृष्णा कुमार साव, नागेंद्र बारी, श्रीजल कुमारी, अनुष्का जूली, अंकित राज श्रीवास्तव, आयुषी, अभिनव आनंद, आयुष सिंह, शौर्यशिखर तथा तृप्ति चंद्रवंशी शामिल हैं।
धनबाद जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार तथा महासचिव रंजीत केशरी के अलावा संघ के अन्य पदाधिकारी, मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, राजेश यादव, पवन वर्णवाल आदि ने टीम कोच राजेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, टीम मैनेजर शिव कुमार महतो तथा सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।