Breaking News झारखण्ड राजनीति

इको फ्रेंडली होगा 66-मांडर उपचुनाव

 

रांची, झारखण्ड  | जून  | 04, 2022 :: 66-मांडर उपचुनाव पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली होगा। इस चुनाव में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। वहीं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर *5 जून* को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रांची समेत राज्य के तमाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में सुबह नौ से ग्यारह बजे के बीच पौधरोपण कार्यक्रम होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रांची कार्यालय में पौधरोपण सुबह 10.30 बजे होगा।

Leave a Reply