Breaking News Latest News खेल

सीताराम डेरा : झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न

 

जमशेदपुर, झारखण्ड  | मई  | 29, 2022 :  आज यहाँ ईस्ट सिंहभूम के जमशेदपुर सीताराम डेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन में चल रहे दो दिवसीय 18 वी झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता सम्पन्न हो गयी।
ज्ञातव्य है कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न 15 जिलों के तकरीबन 200 खिलाड़ी एवम पदाधिकारी भाग ले रहे थे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारी दीपक गोप,रज़ि अहमद,एस वाहिद अली,रत्नेश कुमार, कार्तिक राम,मनोज कर्मकार,कृष्णा कच्छप का सहयोग रहा ।
आज आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर संसद राज्य सभा श्री समीर उराँव जी,श्री लक्ष्मण टुडू – विधयक, श्री हरभजन सिंह- ओलिंपियन ,श्री सुबोध श्रीवास्तव,श्री काजू सांडिल, डॉ रामकुमार मांझी,धर्मेंद्र जी,कुलविंदर पंत,राजेश प्रसाद,श्रीमती चाँदमनी कुंकल, पार्वती सामंता,श्री राजकुमार सिंह,गोकुलानंद मिश्र,शिवेंद्र दुबे,प्रियदर्शी अमर,शैलेन्द्र दुबे,अमरेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित थे जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक ,प्रमाण पत्र एवम ट्रॉफी प्रदान किये ।इस प्रतियोगिता में कुल 20 स्वर्ण पदको के साथ राँची पहले स्थान पर 5 स्वर्ण पदको के साथ चतरा द्वितीय एवं 2 स्वर्ण पदको के साथ ईस्ट सिंहभूम तिसरे स्थान पर रही।
इस प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी निम्न रहें-
स्वर्ण पदक महिला वर्ग:
सविता कुमारी, मिनी हांसदा,प्रीति मिंज,फूल कुमारी बेदिया,पल्लवी गाड़ी,कविता कुमारी,श्रेया कुमारी,सोनाली कुमारी,डॉली कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,तारा कुमारी,
स्वर्ण पदक पुरुष वर्ग:
निशांत तिरकी,दीपक कुमार महतो,मोहम्मद सारिक अनवर,सनी देव,कमल नयन ,शशिकांत महतो,अविनाश कुजूर,अमन तिवारी,अभय कुमार, मोहित परिया ,आकाश उराँव,सचिन कुमार जामुदा, विशाल गंझू, कृष्णा गंझू,संजय कच्छप,भास्कर ठाकुर,मनीष मुंडा,रोहित कुमार गंझू।

Leave a Reply