कोडरमा, झारखण्ड | मार्च | 29, 2022 :: कोडरमा जिला में राज्य ताइक्वांडो संघ के द्वारा दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य ताइक्वांडो महिला प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कोडरमा जिला के एसपी श्री कुमार गौरव ने अपने कर कमलों द्वारा किया। इस प्रतियोगिता में आयोजन समिति में प्रतियोगिता निर्देशक के रूप में रांची जिला ताइक्वांडो संघ के मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। प्रतियोगिता में रांची जिला ताइक्वांडो संघ के 24 महिला सीनियर, जूनियर, कैडेट एवम सब–जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कोडरमा के चाराडीह स्थित बी आर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में रांची महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक पर धमाका करते हुए कब्जा किया। जिसमें 9 स्वर्ण, चार रजत एवम छः कांस्य पदक हैं। इस प्रतियोगिता में टीम के प्रशिक्षक के रूप में शशि कुमार, प्रत्यक्ष एवं प्रबंधक के रूप में आदित्य ठाकुर एवम संजय मुंडा थे। निर्णायक के रूप में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के चंदन कुमार का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनबाद एवं द्वितीय स्थान कोडरमा जिला को मिला वहीं तीसरा स्थान रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महिला टीम को प्राप्त हुआ। विजेता सभी खिलाड़ियों को रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार, मनोरमा कुमारी, अविनाश राम, अनंत नाग चंदन, एम आर खान, जाहिद हुसैन, ताराकांत पटेल, करमचंद भगत, शाहिना परवीना, मनीषा सिंह, नेहा सिंह, विजय शंकर तिवारी, अनुज उरांव, अमन पांडे ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।यह सभी ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रथम राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि कोडरमा में आयोजित होगी उसमें भाग लेंगे।
