Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिमडेगा जिला के हॉकी एवम कुश्ती खिलाड़ियों को संघ की ओर से किया जाएगा सम्मानित

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 23, 2022 :: कल से झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।  सिमडेगा जिला के भी कई हॉकी एवं कुश्ती खिलाड़ी परीक्षा में भाग लेंगे ।खिलाड़ियों को खेल के कारण हमेशा इधर-उधर जाना पड़ता है ,जिस कारण वे अपना सिलेबस भी पूरा करने में असमर्थ हो जाते हैं फिर भी जिला के खिलाड़ी खेल के साथ पढ़ाई में भी लगातार अच्छा करते आ रहे हैं । हॉकी सिमडेगा खिलाड़ियों के खेल के साथ पढ़ाई को भी आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस वर्ष परीक्षा लिख रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए सिमडेगा जिला के वैसे हॉकी एवम कुश्ती खिलाड़ी जो मैट्रिक या इंटर में 60%से अधिक अंक लायेंगे।उन्हें हॉकी सिमडेगा एवं सिमडेगा जिला कुश्ती संघ की ओर से विशेष कार्यक्रम कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply