रांची, झारखण्ड | मार्च | 12, 2022 :: आज दिनांक 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को यूनिवर्सल योगा लाइंस इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष आर्य प्रहलाद भगत ने भारत सरकार के केंद्रीय राज्य केंद्रीय राज्य बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री शांतन्तु ठाकुर को झारखण्ड दौरा में आये राजकीय अतिथिशाला में अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।जिसमे मुख्य रूप से एलुमनाई एसोसिएशन मारवाडी कॉलेज के अध्यक्ष व झारखण्ड प्रशिक्षित अमीन एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, एलुमनाई प्रवक्ता व योग शिक्षिका राफिया नाज़,यू आई ए इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष आर्य प्रह्लाद भगत,गुणानंद महतो थे।
शांतन्तु ठाकुर जी ने कहा युवाओ को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए।जिससे देश प्रगति की और इस समय योग हर मानव की आवश्यकता हो गया है, योग से हम अपने स्वयं शांति एवं स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं ।
