रांची, झारखण्ड | फरवरी | 25, 2022 :: जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय रांची जिला बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 – 27 फरवरी को मेला मैदान न्यू क्लोनी मौसीबाड़ी , जगन्नाथपुर , धुर्वा , रांची में आयोजित होगी ।इस प्रतियोगिता में रांची जिले से कुल बीस विद्यालय / महाविद्यालय/ग्रामीण क्षेत्र/ क्लब की टीम भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला बालक – बालिका खो -खो टीम का चयन किया जाएगा ,जो आगामी माह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेंगी । प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अपराह्न तीन बजे एवं पुरस्कार वितरण शाम चार बजे होगा।
यह जानकारी रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने दी।