रांची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2022 :: 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय हरमू में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया झंडोत्तोलन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने कहा झारखंड प्रदेश में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए तब ही हमारा राज्य सशक्त मजबूत होगा हमारा राज्य धनी है संपन्न है खनिज संपदा से लेकिन इन खनिज संपदा ओं का बराबर बंटवारा नहीं होने से कोई भूखे मर रहे हैं और कोई आलीशान बंगले खड़े कर रहे हैं।
हमारा गणतंत्र तभी सफल होगा जब हम समता स्वतंत्रता बंधुत्व कायम करें इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रसाद ठाकुर महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी नवीन साहू विनय चंद्रवंशी आत्माराम साहू रामअवतार कश्यप संजीव जायसवाल गुड्डू शाहा इंदु भूषण गुप्ता अजय मेहता खुशियाल साहु जितेंद्र कुमार राम सुजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।