रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2021 :: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने आज बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी थी आज भी जल जंगल जमीन की लड़ाई जारी है आज बिरसा मुंडा के मानने वाले इस राज्य पर सरकार चला रहे हैं। इससे सामाजिक उत्थान तो हुआ है अब शैक्षणिक आर्थिक राजनैतिक उत्थान होना बाकी है अब देखना है कि कितना इस राज्य के वासियों को जल जंगल जमीन पर अधिकार मिलता है।
हम सभी झारखंड वासियों को बिरसा मुंडा जी के बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वार्ड पार्षद कृष्णा महतो, सुनील जायसवाल, रामअवतार कश्यप, संजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे