रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 05, 2021 :: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन मारू के असामयिक निधन पर चैम्बर अध्यक्ष श्री धीरज तनेजा ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि श्री पवन मारू का असामयिक निधन न सिर्फ उनके परिवार बल्कि राँची के समाज व व्यवसाय जगत के लिए बड़ी क्षति है। श्री पवन मारू ने झारखंड के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राँची एक्सप्रेस के माध्यम से न सिर्फ पत्रकारिता की एक मिसाल कायम की थी बल्कि झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय जगत को भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। चैम्बर अध्यक्ष ने श्री पवन मारू के निधन पर ईश्वर से उनके लिए मोक्ष की प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर उनके परिवार और समाज को दु:ख की इस घड़ी से उभरने का साहस प्रदान करें। विदित हो कि श्री पवन मारू फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्ष 1987 में अध्यक्ष रहे हैं।
Related Articles
गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक :: रघुवर दास ( मुख्यमंत्री, झारखण्ड )
रांची, झारखण्ड | नवंबर | 23, 2018 :: गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व अगले साल होगा। राज्य सरकार इसे धूमधाम से मनाएगी। रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक है। उन्होंने समाज की विकृतियों को समाप्त करने का संदेश दिया था। […]
साहित्योदय सावन साहित्योत्सव का भव्य आयोजन
रांची, झारखण्ड | अगस्त | 19, 2021 :: अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय के बैनर तले राँची में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, नृत्य, गायन, सम्मान और जन्मोत्सव हुआ। डोरंडा स्थित सच्चिदानंद स्कूल में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रख्यात साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी, विद्याभूषण, अनिता रश्मि, डॉ सुरिंदर कौर […]
वीजर्नो ऐप की रांची प्रेस क्लब में लॉन्चिंग :: फेक वीडियो पर लगेगी लगाम : मनन कोठारी ( अधिकारी, वीजर्नो ऐप )
रांची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2021 :: वीजर्नो ऐप की रांची प्रेस क्लब में लॉन्चिंग * युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और उनको स्वयं की पहचान के साथ आमदनी भी होगी * पत्रकारिता में एक अनोखा नवाचार * पूर्णतः भारतीय है – मनन कोठारी ( अधिकारी, वीजर्नो ऐप ) युवाओं को डिजिटल इंडिया के साथ […]