रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2020 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया सेंटर और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा होली पर्व एवं अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “रंगोत्सव 2020” का आयोजन किया गया |
डोरंडा कन्या पाठशाला स्थित में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के लगभग 300 छात्रों ने हिस्सा लिया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के साथ ही साथ इन्द्रधनुष नामक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया |
महिलाओं पर मुख्य रूप से आधारित चित्रकला प्रदर्शनी में 50 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था |
इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी में सम्मलित होने वाले चित्रकारों को उपमहापौर के द्वारा परितोशिका दे कर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर सभी बच्चों ने होली को अलग अंदाज़ में एक दुसरे के चेहरे पर प्राकृतिक रंगों के द्वरा फेस पेंटिंग करने की कला सिखाई गयी |
सभी छात्रों ने पशु पक्षी , तितली , सुपर हीरो जैसे कैप्टेन अमेरिका, स्पाइडर मैन, बैटमैन के स्वरुप के चेहरे पर पेंट किया |
छात्रों ने इस अवसर पर होली रंग भरो एवं होली प्रॉप बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया |
सभी बच्चों ने होली के गीतों में जम कर डांस भी किया | साथ ही साथ अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का जम कर लुफ्त उठाया |
इस उपलक्ष पर सभी छात्रों ने होली पर्व पर को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने और नशा से दूर रहने का सन्देश दिया |
इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को रंग पर्व की महत्ता समझाई |
उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया की कम से कम पानी की बर्बादी करें एवं हो सके तो सूखे रंगों जैसे अबीर गुलाल का प्रयोग करें |
साथ ही साथ होली में स्वक्षता भी अपनाये |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था उपनिदेशक रजनी कुमारी, सोमाश्री, आयेशा, आरती , कोमल, शिखा, अमीषा, हर्ष, हर्षिता, सुरुचि, सृष्टी, विकास, आदि का सहयोग रहा |