रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 12, 2019 :: आकाशवाणी रांची के समसामयिक विषय के पाक्षिक कार्यक्रम चर्चा है में राजधानी रांची कल और आज विषय पर प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, रांची एक्सप्रेस के संपादक संपूर्णानंद भारती और अजेय भारत के संपादक दिलीप श्रीवास्तव नीलू ने अपने विचार रखे. सुनील सिंह बादल के संचालन में रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी रांची से सोमवार को 10:00 बजे और विविध भारती से गुरुवार को 6:30 पर शाम को किया जाएगा.
