गिरीडीह, झारखंड | जून | 27, 2017 :: पिछले कुछ वर्षों से गिरीडीह में पेयजल की समस्या गहराई हुई थी। गिरीडीह शहर में भी राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ता था। इसी समस्या के निदान हेतु नगर पार्षद अध्यक्ष दिनेश यादव ने पाँच सार्वजनिक स्थलों का चयन कर Water ATM लगवाया है। जिसके संचालन हेतु एक व्यक्ति को भी नियुक्त किया गया है। अगर बात करें इस वाटर एटीएम की तो, यह मात्र 1/- रू में 300ML शुद्ध पेयजल देता है। जहाँ एक ओर अब राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ता है। वहीं दूसरी ओर लोगों को आर्थिक लाभ भी हो रहा है, क्यूंकि अब उन्हें लंबी यात्रा के लिए बोतल बंद पानी जो नहीं खरीदनी पड़ रही है। राहगीरों से इस बाबत बात करने के दौरान उनमें खुशी देखी गई। वहीं यह जलसंकट के गहराने की ओर इशारा भी कर रहा है, क्यूंकि अब भारत जैसे देश में भी पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। लोगों ने इस कार्य के लिए नप अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 09, 2022 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज 9 अक्टूबर रविवार को सुबह 8:00 बजे से विशेष दीवान सजाया गया. विशेष दीवान की शुरुआत सुबह 8:00 बजे हजूरी रागी जत्था भाई […]
रांची, झारखण्ड । जून | 04, 2018 :: रांची जूनियर चैम्बर महिला शाखा द्वारा आयोजित सावन सिंधारा का 9वा संस्करण का पोस्टर रिलीज़ सोमवार को जे सी आई रांची कार्यालय में किया गया। सावन सिंधारा का आयोजन रांची क्लब के मल्टी पर्पस हॉल में 13 और 14 जुलाई को किया जायगा। सावनसिंधारा में कई शहरों की महिलाये स्टाल लगाएंगी। इनमे कोलकाता,मुंबई ,धनबाद ,दिल्ली सहित रांची की कई महिलाये शामिल होगी। कूल 65 स्टाल लगाए जायेंगे। खरीदारी के लिए स्टाल सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक चालू रहेंगे। मेले में डिज़ाइनर साड़ी ,सूट ,ज्वेलरी आइटम,एथेनिक वियर ,फैशन एक्सेसरिज,होम डेकॉर,हैंडलूम ,भगवन केपोशाक ,फैशन वियर ,फ़ूड प्रोडक्ट्स जैसी कई चीजे एक छत के नीचेमिलेगी। इस एग्जीबिशन में प्रिंसिपल स्पांसर ‘टाइनी एंड टाल’ ,एसोसिएट पार्टनर ‘लोयोला ग्रुप’ ,’स्प्रिंग सिटी’ ,’रेडियो सिटी’ ,’वी अल सीसी’ है महिलाओ के लिए आयोजित इस सावन सिंधारा में कई प्रतियोगिताओका भी आयोजन किया जायगा साथ ही कई प्रकार के व्यंजनों की भीव्यवस्था रहेगी। इस आयोजन का महिलाये साल भर इंतजार करती है।हर वर्ष कुछ अलग करने की कोशिश रहती है। देश के अलग अलगशहरों से महिला उद्यमी इसमें शामिल होती है। इस प्रोग्राम में जे सी आई रांची की जेसीरेट विंग की अध्यक्ष रजनीढांढानिया ,सचिव दीपा बांका ,आशा पोद्दार ,मेघा चौधरी , नीलमअग्रवाल,सीमा अग्रवाल,वीणा ,आशा पोद्दार ,पायल बजाज,रेनूगाड़ोदिया,स्वाति चौधरी,आशा मोदी,जूली ,रंजना ,प्रतीक्षा उपस्थित थे।
रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2019 :: श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी के तत्वधान में 21 नवंबर से 29 दिसंबर तक श्री राम चरित्र मानस का सस्वर सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया है.पाठ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा रोजाना सुबह 8:00 बजे से 9:15 बजे तक तथा शाम 4:30 बजे से […]